October 30, 2026


: अवैध शराब बिक्री करने वाले ढाबा संचालक के विरूद्ध किया गया अपराध पंजीबद्ध

अवैध शराब बिक्री पर पुलिस चौकी सुकुलदैहान की सख्त कार्यवाही। आरोपी के कब्जे से 52पौवा गोवा व्हिस्की शराब जुमला 9.350बल्क लीटर कीमती 6240/रूपये किया गया जप्त। धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही । नाम आरोपी - रंजीत वर्मा पिता लखन वर्मा उम्र 47 साल निवासी ग्राम सुकुल दैहान थाना लालबाग जिला राजनांदगांव छ.ग.

सुकुल दैहान  :-   पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव  अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यप्रकाश तिवारी सर के मार्ग दर्शन में जिला राजनांदगांव में लगातार अवैध गतिविधियों पर कारवाही किया जा रहा है पुलिस चौकी सुकुलदैहान थाना लालबाग को दिनांक 27/10/2026 को मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ कि रंजीत वर्मा निवासी सुकूल दैहान में अपने फौजी ढाबा में अवैध शराब रखकर बिक्री करने की सुचना पर हमराह स्टाप एवं गवाहन के साथ आरोपी के दुकान में जाकर रेड कार्यवाही कर उसके कब्जे से 52 पौवा शराब जुमला मात्रा 9.350 बल्क लीटर कीमती 6240/रूपये को जप्त कर गवाह के पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया  

उक्त कार्यवाही में निरी. संतोष जायसवाल, सहा .उप निरी. राजू मेश्राम,प्र.आर. सेवक शर्मा आर. महेंद्र साहू, आर. अजय जोशी, आर. राजेश साहू का कार्य सराहनीय रहा।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch