April 12, 2024


छत्तीसगढ़ : अप्रैल माह में टूटा 20 वर्षों का रिकॉर्ड, आज भी गरज-चमक के साथ होगी तेज बारिश

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं का आगमन जारी है। इसके प्रभाव से राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में काले घने बादल छाए हुए हैं। साथ ही सुबह से ही कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह से देखा जा रहा है। वहीं लगातार तीन दिनों से गरज चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। प्रदेश में ठंड ने फिर से दस्तक दे दी है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश संभावित है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हो रही है। प्रदेश के कई स्थानों पर आज भी बादल छाए हुए हैं। आज भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा संभावित लग रही है। वहीं बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट आई है।

बताया जा रहा है कि इस वर्ष अप्रैल माह में गर्मी के मौसम में बारिश का 20 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा है। पिछले 20 वर्षों में अप्रैल माह सबसे ठंडा रहा है। वहीं रायपुर का तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य से 15 डिग्री कम रहा है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch