January 20, 2024


छत्तीसगढ़ : कई जिलों में हो सकती है बारिश, बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जताई संभावना

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ है। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में पिछले दो दिनों से बदली छाई हुई है। वहीं कई जिलों में बारिश हो रही है जिसकी वजह से ठंड भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में 2- 3 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इसी के साथ एक दो स्थानों में हल्की बारीश की भी संभावना जताई गई है। सुबह कोहरा/धुंध रात को ज्यादा ठंड महसूस की जा सकती है। दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 

वहीं अम्बिकापुर में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 तक हो सकता है। अम्बिकापुर में भी ज्यादा ठंड देखने को मिली है। यहां सुबह कोहरा और धुंध देखने को मिलेगी। इसके दिन में भी ठंड का अनुमान लगाया जा रहा है। बिलासपुर में भी सुबह और रात को ज्यादा ठंड देखने को मिलेगी। दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch