आरंग : शनिवार को बस्ताविहीन दिवस पर शासकीय प्राइमरी एवं पूर्व माध्यमिक शाला सदर रोड आरंग की संयुक्त गतिविधियों के अंतर्गत विद्यार्थियों ने योग किया एवं नारे लगाए की करेंगे योग रहेंगे निरोग। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक योगाचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को अनुलोम विलोम कपालभाति भ्रामरी प्राणायाम धनुरासन,ताड़ासन,पद्मासन आदि योग सिखाया एवं विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा देते हुवे नित्य योग को प्रेरित किया । जिसमें जागरूकता नारे जैसे नशा नहीं करना हमको अच्छा बनना भी लगाए गए इस अवसर पर प्रधान पाठक गण अशोक साहू,जया वर्मा शिक्षक गण अरविंद वैष्णव,सुनीता वर्मा, सोनल मिश्रा,केसरी ढिढी, विमला बंजारे,राजेश साहू, पवन कुमार साहू,चित्रा देवांगन,रोशनी प्रधान,पिंकी गुप्ता आदि की उपस्थिति रही।