डोंगरगढ़ :- दुर्ग के स्वामी विवेकानंद सभागृह, पदवानापुर में 22-23 अप्रैल को आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट कुड़ो चैंपियनशिप कप 2026-27 में डोंगरगढ़ और अछोली के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। राज्य के 15 जिलों से लगभग 300 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
राइस अकादमी के बच्चे और डोंगरगढ़ अछोली निवासी दुष्यंत पांडेय ने गोल्ड मेडल जीतकर अकादमी का नाम रौशन किया। वहीं, बुधवारी पारा निवासी नंदिता समुद्रे ने सिल्वर मेडल और श्रेयांश बॉम्बेश्वर ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
अकादमी के कोच मुकेश साहू, ग्राम सरपंच नंदकुमार साहू, नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे, महेश सहारे, दीपक साखरे और खूबचंद चौधरी ने इन बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।
इस उपलब्धि ने न केवल बच्चों के परिजनों बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल बना दिया।