उपरवाह :- माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वी 12वी के नतीजे घोषित कर दिए गए है। बोर्ड परीक्षा परिणाम मे राजनांदगाव जिले ने उत्कृष्ट परिणाम हासिल किये है। वही खैरझिटी हाई स्कूल का 10 वी का रिजल्ट पिछले वर्ष की तुलना मे 10 प्रतिशत गिरा है। जो बेहद निराशाजनक है। 2024-25 मे 10वी का रिजल्ट 80.8% था जबकि यह घटकर 2025-26 मे 69.8% पर आ गया। इसी तरह 9वी और 11वी का रिजल्ट परिणाम भी खराब आया है। इसके जिम्मेदार कौन।
भाजयुमो नेता तिलेश्वर सिन्हा के साथ शाला विकास समिति के अध्यक्ष तारण साहू ने विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से भेंट कर शिकायत करते हुवें बताया की बच्चों से प्राप्त जानकारी के अनुसार समय सारणी मे बदलाव तथा प्राचार्य का नियमित कक्षा अध्यापन और नही हीं विद्यार्थियों से उनकी समस्याओं पर चर्चा किया गया है। भाजयुमो नेता तिलेश्वर सिन्हा ने कहा की जानकारी के अनुसार प्राचार्य को नियमत दो कक्षा लेना था पर उन्होंने बोर्ड परीक्षा को देखते हुवें इस पांच महीने मे बच्चों की एक भी कक्षा नही लिया गया है। जिसका परिणाम 10 वी मे विज्ञानं के 14 बच्चे फैल हुवें है। अगर प्राचार्य द्वारा बोर्ड परीक्षा को देखते हुवें गंभीरता ले होती तो स्कूल की यह दयनीय स्थिति न होती।29 अप्रेल को बोर्ड का परिणाम आता है और 30 अप्रेल को स्कूल मे जमकर पार्टी और डांस चलता है।जो शासकीय जगह पर करना अशोभनीय है। वीडियो मे यह भी देखने को मिला की स्कूल का परीक्षाफल पिछले वर्ष की तुलना मे इस वर्ष कम है चाहे वो बोर्ड हो या 9वी 11वी का प्राचार्य द्वारा स्कूल मे रिल्स बनाते हुवें थिरकते नजर आए। प्राचार्य श्रीमती आशा मुदलियार द्वारा बिना शाला विकास समिति को और न हीं पालकगण को जानकारी दिए बगैर 10 अप्रेल को 9वी 11वी का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। शाला विकास समिति को ये भी जानकारी नही है की स्कूल का परीक्षा परिणाम कितना है। जो नियम विरुद्ध है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से प्राचार्य को हटाने की मांग की है। अन्यथा छात्रों और ग्रामवासियो के साथ आंदोलन स्वरूप शाला मे तालाबंदी की जाएगी।