July 23, 2024


गोवंश हो रहे दुर्घटना का शिकार वाहन की टक्कर से फिर दो गोवंश की मौत

रायपुर :-  मंगलवार को सुबह 4 बजे देवपुरी  के पास सड़क किनारे में अज्ञात भारी वाहन ने दो गाये को टक्कर मार दी जिससे दोनों  ने मौके पर ही दम तोड़ दिया ।

नगर में आए दिन सड़कों पर बेसहारा घूम रहे गोवंश की दुर्घटना में मौत हो रहीं हैं। कई गायें भारी वाहनों की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो रहीं हैं। गोवंश की ऐसी दुर्दशा होने पर भी स्थानीय प्रशासन गोवंश के संरक्षण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा।इससे गोवंश के संरक्षण के लिए बनाई गई योजनाएं कागजों तक सिमट कर रहीं गई हैं। मंगलवार की अलसुबह सड़क इस घटना से लोगों में नाराजगी है।

गोवंश का संरक्षण हो – गाय सड़कों पर मारी-मारी न फिरे इसके भले ही सरकार ने कई योजनाएं संचालित की हो लेकिन उन योजनाओं से गोवंश कतई लाभान्वित नहीं है। नगर में सरकारी गोशाला होने के बाबजूद भी गोवंश सड़कों पर घूम रहा है । मुख्य बाजार में सड़कों पर भारी संख्या में खड़े गोवंश आये दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं 

गाय पालने वालो पर कार्यवाही होना चाहिए, जनता को भी चाहिए की बीच में सड़क में बैठे पशु को किनारे किया जाए गाय के चारागाह के लिए जगह बनाया जाए


Advertisement

Tranding News

Get In Touch