July 22, 2024


अनदेखी : खुले में लग रहा सब्जी बाजार के साथ मीट बाजार : अपशिष्ट के साथ गंदगी व बदबू से लोग हो रहे परेशान

  रायपुर :  चांगोरभाटा  बाजार में मास मटन और सब्जी बाजार एक साथ लगता है मांस मटन का दुकान अलग-अलग चाहिए सब्जी बाजार अलग परंतु ऐसा नहीं हो रहा है लोग बदबू से परेशान हो रहे हैं

रोड पर मांस मछली की दुकानें संचालित हो रही हैं। खुले में दुकानें लगने से बदबू फैल रही है
बारिश होने से बदबू ज्यादा फैलने से परेशानी हो रही है। लोगों के स्वास्थ्य पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है।

मार्केट के सामने से पैदल निकलने पर गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ता है। बदबू के कारण रोजाना आवाजाही में परेशानी होती है
साथ ही यहां उनके अपशिष्ट पदार्थ भी पड़े रहते हैं। इससे आसपास के रहवासियों को गंदगी व बदबू से बीमारी का खतरा बना रहता है।

मुख्य मार्ग होने से लोगों को मजबूरी में यहीं से निकलना पड़ता है। नगर परिषद से मांग है कि स्लाटर हाऊस बनाकर एक जगह मांस विक्रेताओं की दुकानें लगाई जाए, ताकि गंदगी व बदबू से छुटकारा मिल सके।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch