October 19, 2026


फसल चौपट राहत की आस में सड़क पर उतरे किसान

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मोहला : अल्प वर्षा और धान की फसल में कीट प्रकोप से हुए नुकसान के बाद राहत की मांग को लेकर शुक्रवार को जिलेभर के हजारों किसान मोहला पहुंचे। किसानों ने वनोपज केंद्र में सभा की और आठ सूत्रीय मांगों को लेकर रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर फसल नुकसान का सर्वेक्षण कराने और प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत देने की मांग की।

किसानों ने राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम से प्रभावित खेतों का तत्काल सर्वेक्षण कराने, राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी 6-4) के तहत पात्र किसानों को मुआवजा देने और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने की मांग की। इसके साथ ही कृषि ऋण की वसूली स्थगित करने, ऋण माफी पर विचार करने तथा सहकारी समितियों से खाद-बीज का उचित वितरण सुनिश्चित करने की मांग भी रखी।

ज्ञापन में आगामी फसल के लिए बीज, खाद और अन्य कृषि सामग्री उपलब्ध कराने, राजीव गांधी किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सहायता देने तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से जुड़ी बकाया राशि और अंतर की भरपाई की मांग शामिल है। किसानों का कहना है कि फसल खराब होने से खेती पर किया गया खर्च निकालना और कर्ज चुकाना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने प्रशासन और राज्य सरकार से मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर प्रभावित किसानों को राहत देने की अपील की।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch