July 29, 2026


जिला हाकी संघ का चुनाव दो अगस्त को

राजनांदगांव: जिला हाकी संघ के आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्वाचन कार्यक्रम जारी करते हुए संघ ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए चुनाव की तिथियां घोषित कर दी हैं। आवश्यकता पड़ने पर दो अगस्त को मतदान और मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और नियमों के अनुरूप संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता गुणेंद्र साव को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 30 जुलाई को छत्तीसगढ़ हाकी कार्यालय, म्युनिसिपल स्कूल परिसर में नामांकन पत्र वितरण, नामांकन जमा करने और नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 31 जुलाई को नाम वापसी होगी, जबकि एक अगस्त को अंतिम प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। यदि किसी पद पर एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहे तो दो अगस्त को मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

जिला हाकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता ने सभी पात्र सदस्य इकाइयों और मतदाताओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक और पारदर्शी प्रक्रिया से चुनी जाने वाली नई कार्यकारिणी जिले में हाकी के विकास, खिलाड़ियों के हितों के संरक्षण और खेल गतिविधियों के विस्तार के लिए कार्य करेगी।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch