January 08, 2026


मकर संक्रांति पर इन चीजों के दान से कटेगा हर दोष, साल भर बरसेगी शनि देव की कृपा

वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार 14 जनवरी को मकर संक्रांति है। यह पर्व हर साल सूर्य देव के धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करने की तिथि पर मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में साधक गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान करते हैं। इसके बाद पूजा, जप-तप और दान-पुण्य करते हैं।

धार्मिक मत है कि सूर्य देव की पूजा करने से व्यक्ति विशेष की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही आरोग्य जीवन का वरदान भी मिलता है। ज्योतिष करियर में सफलता पाने के लिए सूर्य देव की पूजा और दान करने की सलाह देते हैं। मकर संक्रांति के दिन दान करने का भी विधान है।

अगर आप आत्मा के कारक सूर्य देव को प्रसन्न और न्याय के देवता शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो मकर संक्रांति के दिन इन 3 चीजों का दान करें। इन चीजों का दान करने से सौ गुना फल मिलता है। आइए, इन चीजों के बारे में जानते हैं-

करें इन चीजों का दान
मकर संक्रांति के दिन काले तिल का दान करना बेहद शुभ होता है। इसके लिए मकर संक्रांति के दिन काले तिल का दान किया जाता है। इसके साथ ही कुंडली में शुभ ग्रहों को मजबूत और अशुभ ग्रहों के प्रभाव को समाप्त करने के लिए आर्थिक स्थिति अनुसार दान किया जाता है। वहीं, सनातन शास्त्रों में निहित है कि मकर संक्रांति के दिन महज तीन चीजों का दान करने से न्याय के देवता शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

माघे मासे महादेव: यो दास्यति घृतकम्बलम।
स भुक्त्वा सकलान भोगान अन्ते मोक्षं प्राप्यति॥

सनातन शास्त्रों में निहित है कि माघ महीने में तीन चीजों का दान करने से साधक पर शिवजी की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से साधक को दान करने का सौ गुना फल मिलता है। साथ ही मृत्यु उपरांत व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

काले तिल
अगर आप न्याय के देवता शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो मकर संक्रांति के दिन स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप के बाद काले तिल का दान अवश्य करें। काले तिल का दान करने से कुंडली में शनि मजबूत होता है। साथ ही साधक पर शनिदेव की कृपा बरसती है। आप मंदिर में भी काले तिल का दान कर सकते हैं।

घी
अगर आप अपने जीवन में सुख और शांति पाना चाहते हैं, तो मकर संक्रांति के दिन पूजा-पाठ के बाद घी का दान अवश्य करें। आप मंदिर में घी का दान कर सकते हैं। आप चाहे तो घी मिश्रित खिचड़ी बनाकर जरूरतमंदों को भोजन कराएं। शनिदेव की कृपा पाने के लिए उड़द की दाल मिश्रित खिचड़ी बनाएं। इस उपाय को करने से साधक पर शनिदेव की असीम कृपा बरसती है।

काले कंबल
कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव को समाप्त करने और शनिदेव की कृपा पाने के लिए मकर संक्रांति के दिन पूजा, जप-तप के बाद काले कंबल का दान करें। कंबल आप जरूरतमंदों को दान करें। इस उपाय को करने से साधक को करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch