May 11, 2026


खरसिया में ओवरब्रिज निर्माण से आम जनता को आवागमन हो रही भारी दिक्कत प्रभावितों का व्यापार हुआ पूर्ण रूप से ठप्प

खरसिया । खरसिया नगर के मुख्यमार्ग को अवरुद्ध करके ओवरब्रिज निर्माण कार्य किया जा रहा है जिससे आवागमन करने में आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही मार्ग अवरुद्ध होने से ओवरब्रिज निर्माण से प्रभावित दुकानदारों का व्यवसाय चौपट हो गया है। स्थानीय प्रशासन इस और ध्यान देकर नियमानुसार आवागमन हेतु सर्विस रोड को प्रारंभ करवाएं जिससे आवागमन प्रारंभ हो सके।

ओवरब्रिज का कार्य प्रारंभ होने से नगरवासियों में काफी प्रशन्नता दिख रही थी जिसका लाभ पूरे छेत्रवासियों को मिलने जा रहा है। उक्त कार्य लगभग 64 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहा है। 

किसी मुख्य बाजार में या शहर के बीच में ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाता है तो उसके दोनों और स्थानीय आवागमन के लिए सर्विस रोड या स्लिप रोड छोड़ी जाती है जो अक्सर कांक्रीट रोड होती है ।

निर्माण से पहले सर्विस रोड एनएचएआई के नियमों के अनुसार, मुख्य पुल का कार्य शुरू होने से पहले ठेकेदार के द्वारा सर्विस रोड का काम पूरा होना चाहिए ताकि स्थानीय लोगों को दिक्कत ना हो ।

नागरिकों का अधिकार है कि यदि कोई ठेकेदार या स्थानीय निकाय सर्विस रोड नहीं बना रहा है या उसे अवरुद्ध कर रहा है तो नागरिक स्थानीय प्रशासन जिला कलेक्टर या एनएचएआई के अधिकारियों को लिखित शिकायत कर सकते हैं ।

ओवर ब्रिज निर्माण और साइड रोड के नियम 

सर्विस रोड का मुख्य उद्देश्य स्थानीय यातायात, पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहनों को तेज गति वाले मुख्य मार्ग से अलग रखना है ताकि जाम ना लगे, जहां बाजार होते हैं वहां यह सर्विस रोड अनिवार्य मानी जाती है विशेष रूप से जहां पुल की रैंप शुरू होती है। निवासियों और दुकानदारों को सर्विस रोड के माध्यम से मुख्य सड़क तक पहुंचाने का अधिकार है । सुरक्षित आवागमन हेतु सर्विस रोड पर गति सीमा और यातायात चिन्ह होने चाहिए, जिन्हें स्थानीय नागरिक मांग सकते हैं । फुटपाथ और पैदल यात्री पार करने की जगह अनिवार्य है। निर्माण से पहले सर्विस रोड एनएचएआई के नियमों के अनुसार, मुख्य पुल का कार्य शुरू होने से पहले ठेकेदार  द्वारा सर्विस रोड का काम पूरा होना चाहिए ताकि स्थानीय लोगों को दिक्कत ना हो ।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch