रायपुर : राजधानी रायपुर में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में टिकरापारा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 90 पौवा देशी मसाला शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 9,000 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्लास्टिक की बोरी में रखी थी शराब
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को टिकरापारा पुलिस को सूचना मिली थी कि राम मनोहर लोहिया स्कूल के पीछे एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में देशी शराब रखकर उसे बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 90 पौवा देशी मसाला शराब बरामद हुई। प्रत्येक पौवे में 180 एमएल शराब थी। इस तरह कुल 16.200 लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 9,000 रुपये बताई गई है।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेख फारूक उर्फ चिरावटी (30 वर्ष), पिता शेख अब्दुल, निवासी गौसिया मस्जिद के पीछे, संतोषी नगर, थाना टिकरापारा, रायपुर के रूप में की है।
इस मामले में थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 987/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन तथा टिकरापारा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में की गई। रायपुर पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।