October 19, 2026


पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने की मां बम्लेश्वरी की पूजा अर्चना

 डोंगरगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल क्वांर नवरात्रि पर मां बम्लेश्वरी माता के दर्शन करने पहुंचे। विद्यायक हर्षिता स्वामी बघेल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किए। बघेल ने मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की। मंदिर दर्शन के बाद पत्रकारों से चर्चा में भूपेश बघेल ने प्रदेश के औद्योगिक संसाधनों, बिजली उत्पादन और अडानी समूह की भूमिका को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अडानी समूह की नजर अब भिलाई स्टील प्लांट पर भी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों और संसाधनों पर बड़े कारोबारी समूहों के बढ़ते प्रभाव को लेकर सवाल उठाए। बघेल ने अपने आरोपों के समर्थन में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में कोयला खनन, सीमेंट उद्योग और बिजली उत्पादन से जुड़ी गतिविधियों का उल्लेख किया। साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ के नंदी पहाड़ क्षेत्र को लेकर भी उन्होंने कथित कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया। इस दौरान पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नवाज खान, सचिव जिला कांग्रेस विष्णु लोधी, ब्लाक कांग्रेस शहर अध्यक्ष हरीश भंडारी, पंचराम चंदेल, नलिनी मेश्राम व अन्य उपस्थित रहे।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch