March 12, 2026


नाला निर्माण देखने पहुंचे पूर्व पार्षद और जोन 3 के अधिकारीगण

रायपुर : काली माता वार्ड मे चल रहे नाले निर्माण को लेकर पूर्व पार्षद अमितेष भारद्वाज और राजीव नगर के नागरिको ने दो दिन पहले जोन 3 जाकर जोन आयुक्त प्रीति सिंह से मुलाकात कर वास्तविक स्थिति से अवगत कराया था। जिसको लेकर आज नाले का निरीक्षण करने अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान वहा के रहवासियों ने नाले निर्माण को लेकर हो रही समस्या पर अपनी बात रखी साथ ही अधिकारीयों ने आश्वस्त किया की नाले निर्माण में किसी भी प्रकार की अनिमिकताओ को बर्दाश नही किया जायेगा। इस दौरान वहा के रहवासियों ने पेड ना काटे जाने की भी बात रखी। साथ ही जो निर्माण कार्य मे देरी चल रही है उसे भी जल्द से जल्द कराया जाये। इस दौरान नन्द कुमार साहू, हरीश जगगी, राजकुमार भारद्वाज, शशांक नायक, असलम खान, दीपक शर्मा, मंयक अग्रवाल, टी के नेताम, जतीन सिह विमल वर्मा, किशन वर्मा, आदी उपस्थित रहे।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch