January 21, 2024


स्वास्थ्य विभाग एवं गीदम पुलिस के तत्वाधान में निःशुल्क नेत्र व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

दंतेवाड़ा  : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार एसपी दन्तेवाड़ा गौरव राय के निर्देश पर 15 फरवरी 2024 तक जिले में 34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है, यातायात पुलिस दन्तेवाड़ा के द्वारा इस दौरान नित्य ही नये-नये कार्यक्रम आयोजित कर आम-जनों को यातायात नियमों का पालन करने प्रेरित किया जा रहा है।इसी तारतम्य में आज साप्ताहिक बाजार गीदम में स्वास्थ्य विभाग व गीदम पुलिस की सहायता से यातायात पुलिस दन्तेवाड़ा के द्वारा निःशुल्क “नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर” का आयोजन किया गया। जिसमें वाणिज्यिक वाहन,बस,आटो,पिकअप चालकों का नेत्र परीक्षण करते हुये यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुये पॉम्पलेट का वितरण एवं अपील की वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें एवं नेत्रों का समय-समय पर परीक्षण करवाएं।यातायात प्रभारी  सुशील नौटियाल ने बताया कि इस यातायात जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कुल 120 वाहन चालकों का नेेत्र तथा उसमें से 92 व्यक्तियों का शुगर व बी.पी. टेस्ट किया गया। जिसमें से 06 वाहन चालकों का शुगर व 29 वाहन चालकों का बीपी बढ़ा हुआ पाया गया, जिन्हें स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई का वितरण भी कर उन्हें निरंतर या लम्बे समय तक वाहन चालन न करने पूरी नींद लेने व नियंत्रित गति से वाहन का चालन करने, रात्रि के समय डिप्पर का प्रयोग करने तथा वाहनों के आवष्यक रखखाव से संबंधित दिषानिर्देष दिया गया।इस कार्यक्रम दौरान थाना प्रभारी गीदम धनंजय सिन्हा, यातायात शाखा से जितेन्द्र त्रिपाठी,थाना गीदम, यातायात शाखा एवं स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहा।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch