June 18, 2025


डायबिटीज कंट्रोल करने से लेकर जोड़ों के दर्द से आराम दिलाने तक, मोरिंगा के बीज खाने से मिलेंगे 6 फायदे

नई दिल्ली :  मोरिंगा, जिसे सहजन भी कहा जाता है, पोषण का भंडार माना जाता है। इसकी पत्तियों, फूलों और फलियों के साथ-साथ इसके बीज भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। जी हां, मोरिंगा के बीजों में प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं । आइए जानते हैं मोरिंगा के बीजों को डाइट में शामिल करने के 5 कमाल के फायदे।

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार
मोरिंगा के बीज में विटामिन-सी, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं। नियमित रूप से इन बीजों को खाने से सर्दी-जुकाम, इन्फेक्शन और अन्य बीमारियों से बचाव होता है।

डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार

मोरिंगा के बीजों में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिलता है। इसे रोजाना सुबह खाने से ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है।

दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
मोरिंगा के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और आर्टरीज में ब्लॉकेज की समस्या को दूर करता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

इन बीजों में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखती है। यह कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। साथ ही, मोरिंगा के बीज में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पेट के इन्फेक्शन को दूर करने में भी मदद करते हैं।

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

मोरिंगा के बीज में विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं। इसके अलावा, यह बालों के झड़ने और रूसी की समस्या को भी दूर करता है। मोरिंगा के बीज का तेल लगाने से बाल मजबूत और घने होते हैं।

जोड़ों के दर्द से राहत

मोरिंगा के बीज कैल्शियम का अच्छा सोर्स होते हैं। इसलिए इन्हें खाने से हड्डियों से जुड़ी समस्याएं, जैसे जोड़ों का दर्द दूर होता है। इसके बीजों को आप सप्लीमेंट्स के रूप में भी ले सकते हैं या इससे बने तेल से जोड़ों की मालिश करने से भी दर्द से काफी हद तक आराम मिलेगा।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch