आरंग। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आरंग पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 125/26 के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135 के अंतर्गत कार्रवाई की है।
थाना प्रभारी नरेश साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्रवाई में गेंद लाल साहू (20 वर्ष), पिता बलराम साहू, निवासी उगेतरह, थाना आरंग तथा उमाशंकर साहू (33 वर्ष), पिता पुराणिक साहू, निवासी उगेतरह, थाना आरंग शामिल हैं।
पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा किसी भी संभावित विवाद या अप्रिय स्थिति को उत्पन्न होने से पहले नियंत्रित करना है।
पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में स्वयं कानून हाथ में लेने के बजाय इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले मामलों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
इस कार्रवाई से पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।