September 14, 2026


खरसिया में पितृमोक्षात् श्रध्दा अंतर्गत श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रारंभ

खरसिया : धर्म नगरी की पावन धरा पर दिनांक 13 सितंबर 2026 रविवार को गर्ग परिवार बहुझोलरी वाले द्वारा आयोजित पितृमोक्षात् श्रध्दा अंतर्गत  श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ श्री श्याम मंदिर स्टेशन रोड खरसिया से शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया जो पूरे नगर भम्रण कर कथा स्थल अजीत सिंह नगर पहुंचा जहां पर कथा वाचक विश्वास विख्यात भागवत रत्न आर्चाय श्री मृदुल कृष्ण गोस्वामी द्वारा सुमधुर वाणी में प्रथम दिवस श्रीमद् भागवत के माहात्म्य का सुंदर वर्णन करते हुए बताया कि भागवत श्री बांके बिहारी श्री कृष्णचंद्र भगवान का वांग्मय स्वरूप ही है उन्होंने आगे विभिन्न कथा प्रसंगों का वर्णन किया जैसे नेमिशारण्य क्षेत्र में अठासी हजार सनकादि ऋषियों द्वारा पूछने पर श्री सूतजी द्वारा भागवत कथा के माहात्म्य के बारे में बताया जिसमें श्री हरि ने ब्रम्हा जी को चार श्लोकी श्रीमद् भागवत कथा श्रवण कराया वहीं आगे जाकर भक्ति के पुत्रों के उद्धार हेतु देवसीमुनि नारद द्वारा ब्रम्हा के चारों पुत्रों शनक, सनंदन, सनातन एवं सनतकुमार द्वारा हरिद्वार के पास आनंदवट पर भक्ति के पुत्रों हेतु श्री नारद को श्रीमद भागवत कथा सुनाई जिसके कारण भक्ति के पुत्र ठीक हुये एवं धुंधकारी के उद्धार हेतु श्री गौकर्ण द्वारा श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करा धुंधकारी को प्रेतयोनी से मुक्ति मिला। श्रीमद् भागवत कथा सुनने हेतु प्रथम दिवस खरसिया में  श्रवण हेतु दूर दूर से श्रद्धालु भक्त गण माता बहने बड़ी संख्या में आये थे।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch