June 08, 2025


शिव जी के प्रिय भोग से लेकर फूल तक, यहां जानिए सबकुछ

कई साधक प्रदोष व्रत पर शिव जी की कृपा प्राप्ति के लिए व्रत आदि करते हैं। माना जाता है कि जो साधक सच्च मन से प्रदोष व्रत करता है, उनकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है। ऐसे में यदि आप भी शिव जी की कृपा के पात्र बनना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन शिव जी को उनका प्रिय भोग और फूल जरूर अर्पित करें। 

प्रदोष व्रत मुहूर्त (Pradosh Vrat Puja Muhurat)
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 8 जून को सुबह 7 बजकर 17 मिनट पर होने जा रही है। वहीं इस तिथि के समापन की बात करें, तो यह तिथि 9 जून को सुबह 9 बजकर 35 मिनट तक रहने वाली है। प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में करने का विधान है। ऐसे में प्रदोष व्रत रविवार 8 जून को किया जाएगा। इस दिन शिव जी की पूजा का मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहेगा -

प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त - शाम 7 बजकर 18 से रात 9 बजकर 19 मिनट तक

शिव जी का प्रिय भोग
प्रदोष व्रत के दिन आप शिव जी को खीर, हलवा, बर्फी, मालपुआ या फिर ठंडाई का भोग लगा सकते हैं। इससे शिव जी जल्दी प्रसन्न होते है। इनके अलावा, सफेद रंग की चीजों जैसे सफेद मिठाई, दूध, दही आदि का भी भोग लगाया जा सकता है। इससे भी आपको शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।

शिव जी का प्रिय फूल
प्रदोष व्रत के दिन शिव जी की पूजा के दौरान आप उन्हें उनके प्रिय फूल भी अर्पित कर सकते हैं। शिव जी के प्रिय फूलों में कनेर, चमेली और ब्रह्म कमल शामिल है। इसी के साथ आप शिव जी को प्रदोष व्रत के दिन अपराजिता का फूल अर्पित करके भी लाभ प्राप्त कर सकते है। इससे जातक को शिव जी के साथ-साथ शनिदेव की भी कृपा की प्राप्ति होती है।

शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये चीजें

प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर जल, कच्चा दूध, शहद, धतूरा और बेलपत्र आदि जरूर चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही आपको शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने से भी लाभ मिल सकता है। ऐसा करने से आपको हर कार्य में सफलता मिलने लगती है और तरक्की के योग बनते हैं।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch