April 17, 2026


एनएमडीसी द्वारा ग्राम पंचायत समलवार में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का किया गया आयोजन

किरंदुल : एनएमडीसी बीआईओएम किरन्दुल कॉम्प्लेक्स द्वारा नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत आयोजित "निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन परियोजना प्रमुख रविन्द्र नारायण, अधिशासी निदेशक और मानव संसाधन प्रमुख के एल नागवेणी (उप महाप्रबंधक) के मार्गदर्शन में शुक्रवार ग्राम पंचायत समलवार के पंचायत भवन में सुबह 9.30 से दोपहर 1:30 तक शिविर का आयोजन किया गया जिसमे गांव के लगभग 45 ग्रामीण निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकार निःशुल्क जांच एवं दवा का लाभ प्राप्त किया।इस अवसर पर परियोजना चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमवी लाल एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंगदिलवार,सीएसआर विभाग से सुखराम गावड़े,मधुसूदन मण्डल एवं अन्यों के भागीदारी से निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर सफलरूप से संपन्न हो पाया।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch