किरन्दुल : किरंदुल थाना परिसर में गुरुवार दोपहर 01 बजे थाना प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें स्थानीय पत्रकारबंधु शामिल हुए।इस अवसर पर पुलिस बल एवं पत्रकारों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।थाना प्रभारी ने कहा कि होली पर्व लोगों को समाज में मिल जुलकर शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहने का संदेश देता हैं।