January 15, 2025


सेवा को मिला सम्मान : रक्तदाता क्रांति समूह, महेश कुमार राठौर व ओमप्रकाश देवांगन को राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान से किया सम्मानित

जांजगीर-चाम्पा : गरीब वर्ग के सिकलिंग, थैलेसीमिया व जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने और देहदान व नेत्रदान के क्षेत्र में 2016 से निरंतर कार्यरत रक्तदाता क्रांति समूह के संस्थापक महेश कुमार राठौर एवं संचालक मंडल सदस्य ओमप्रकाश देवांगन को राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समर्पण मिथिला, दरभंगा, बिहार में 11-12 जनवरी 2025 को आयोजित राष्ट्रीय रक्तदाता प्रतिनिधि सम्मेलन में प्रदान किया गया।

इस सम्मेलन में महेश कुमार राठौर ने "रक्तदान में ग्रामीण युवाओं की भूमिका, रक्तदान के लाभ एवं भ्रांतियां" विषय पर प्रस्तुति दी और समूह की विभिन्न गतिविधियों से सभी को अवगत कराया।

राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान के लिए महेश राठौर ने समर्पण मिथिला दरभंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मृदुलकुमार शुक्ला और राष्ट्रीय महासचिव दीपक कुमार महथा का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि "हम सभी युवाओं को रक्तदान के माध्यम से अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके और उनकी जान बचाई जा सके।"

महेश राठौर ने यह सम्मान सभी रक्तदाता क्रांति समूह के समर्पित रक्तदानियों को समर्पित करते हुए खुशी जाहिर की। इस उपलब्धि पर समूह के संरक्षक और मार्गदर्शक अशोक तिवारी, उमेंद्राम राठौर, चंद्रकुमार राठौर, रिंकू अग्रवाल, मनीष राठौर, सीमा राठौर, सुखनंदन महंत, अमर महंत, नरेंद्र साहू, लोमस बरेठ, बिक्की राठौर, शिव पटेल, दीपक यादव, जितेंद्र बरेठ, संतोष साहू, रामनाथ साहू, ज्योति श्रीवास, स्पेन्द्र मिरी, अजय स्वर्णकार, खुशवंत खांडे, अरविंद सारथी, भुनेश्वर पटेल ने हर्ष व्यक्त किया।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch