बालोद : वार्ड नं 14 की पार्षद श्रीमती चमेली साहु के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए वार्ड में संचालित प्राथमिक शाला के संचालन में आ रही समस्या से अवगत कराया गया। हाईस्कूल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय आमापारा के भवन में आत्मानंद स्कूल खोला गया और हिन्दी माध्यम को बंद कर दिया गया जिसे आमापरा वासियो द्वारा मांग करने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा से हिंदी माध्यम स्कूल पुनः खोला गया , तथा वैकल्पिक व्यवस्था हेतु बी,आर, सी भवन में प्राथमिक विद्यालय का संचालन किया जा रहा था जहां दो कमरा में 5कक्षा को लगाया जाता हैं।
वर्तमान में बी ,आर,सी भवन में छत मरम्मत का कार्य शुरू होने के कारण शाला संचालन में दिक्कत हो रही है। चूंकि प्राथमिक शाला के लिए 3 कमरा, शौचालय, मध्यान्ह भोजन कक्ष के लिए शासन द्वारा राशि जारी किया जा चुका है। लेकिन अभी तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। जिसे शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग वार्ड वासियों द्वारा किया गया। साथ में वार्ड 14 में सामुदायिक भवन के लिए भी मांग वार्ड वासियों द्वारा किया गया। ज्ञापन सौंपते समय चमेली साहु पार्षद, पुरषोत्तम देशमुख, जागेश्वरी हरदेल, सुनंदा देशमुख व अन्य सदस्य मौजूद थे।