January 22, 2026


किरंदुल पुलिस और परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित


किरंदुल -- सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों को सुरक्षित और नियमबद्ध वाहन संचालन के साथ साथ सड़क दुर्घटना को रोकने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चालकों को जागरूक करने एवं लाइसेंस प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किरंदुल थाना प्रबंधन और परिवहन विभाग के संयुक्त सौजन्य से किरंदुल थाना परिसर में किरंदुल थाना प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व में लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया । 

इस संबंध में चर्चा करते हुए किरंदुल थाना प्रभारी संजय यादव ने मीडिया को बताया कि लर्निंग लाइसेंस शिविर का मुख्य उद्देश्य आदिवासी बहुल क्षेत्रों के युवक युवतियों को सुरक्षित एवं नियमबद्ध वाहन संचालन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एवं लाइसेंस लेकर ही वाहन चलाने के प्रति जागरूक करना है ।उन्होंने बताया कि इस आयोजित लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने के शिविर में काफी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों के युवक युवतियों के साथ साथ हॉस्टल में रह कर महाविद्यालय की शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र छात्राओं की भी उपस्थित काफी संख्या में देखी जा रही है ।थाना प्रभारी यादव ने कहा कि अगर लर्निंग लाइसेंस बनवाने के प्रति युवाओं की जागरूकता ऐसी ही रही तो आयोजित शिविर को एक दिन के लिए और बढ़ाया जा सकता है ।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch