March 02, 2024


लोकसभा चुनाव : 4 मार्च को रायपुर में भाजपा की बड़ी बैठक, सभी बड़े पदाधिकारी होंगे शामिल 

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में 11 सीटों पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अब बीजेपी ने संयुक्त मोर्चा की बैठक 4 मार्च को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में करने का निर्णय लिया है। जहां बैठक में समस्त मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रभारी, राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और जिला अध्यक्ष उपस्थित होंगे।

सीएम, डिप्टी सहित कई मंत्री और राष्ट्रीय पदाधिकारी होंगे मौजूद 

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सभी मोर्चों के प्रभारी भरतलाल वर्मा ने कहा कि, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक आयोजित कर रही है। बैठक में सभी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस दौरान समस्त मोर्चों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ दी जाएंगीं, साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को और राज्य सरकार की मोदी की गारंटी से लोगों को अवगत कराएंगे और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों से मिलकर चर्चा भी करेंगे।

ये 11 प्रत्याशी उतरे मैदान में 

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है।  इनमें से कुछ नाम काफी चौंकाने वाले हैं। भाजपा ने जिन्हें उम्मीदवार बनाया है उनके नाम इस प्रकार हैं। वहीं सरगुजा से चिंतामण महाराज, बिलासपुर से तोखन साहू, राजनांदगांव से संतोष पाडेय, दुर्ग से विजय बघेल, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल के नाम शामिल हैं। कोरबा से सरोज पांडेय, बस्तर से महेश कश्यप, कांकेर से भोजराज नाग। जांजगीर से कमलेश जांगड़े, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया और महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी को मैदान में उतारा गया है। 

इनको मिला दुबारा मौका 

अब इन प्रत्याशियों के बेकग्राउंड की बात की जाए तो बस्तर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए महेश कश्यप विश्व हिंदू परिषद के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। भाजपा के ज़नजाति मोर्चा के वतर्मान जिला अध्यक्ष भी हैं। भाजपा ने प्रदेश के केवल दो ही सांसदों को दुबारा मैदान में उतारा है। राजनांदगांव से संतोष पांडेय और दुर्ग से विजय बघेल। इनके अलावा रायगढ़, सरगुजा और बिलासपुर के सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया था। इनमें से तीनों जीत गए हैं और छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य हैं।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch