March 03, 2024


महादेव सट्टा एप: मुख्य ऑपरेटर गिरीश और सूरज को ईडी ने कोर्ट में किया पेश, किसके साथ मिलकर की सट्टेबाजी...पढ़िए

रायपुर : महादेव सट्टा एप के मुख्य आरोपियों को भोपाल और कोलकता से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गिरीश तालरेजा और सूरज चोखानी को ईडी की टीम कोर्ट लेकर पहुंची है। ईडी ने सीजेएम कोर्ट में दोनों आरोपियों को पेश कर रिमांड पर लेने के लिए आवेदन दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, भोपाल से गिरफ्तार किए गए गिरीश तलरेजा पर इस एप के प्रमोटर शुभम सोनी के साथ मिलकर सट्टेबाजी का आरोप लगा है। वहीं कलकत्ता से गिरफ्तार किए गए सूरज चोखानी पर महादेव एप सट्टेबाजी के पैसे को शेयर मार्केट यूज करने का आरोप लगा है। 

महादेव सट्टा ऐप के मामले में देशभर से गिरफ्तारियां हो रही हैं। अब इसी क्रम में भोपाल में ईडी ने महादेव सट्टा ऐप के मेन ऑपरेटर गिरीश तलरेजा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, रायपुर ईडी को महादेव सट्टा ऐप मामले की जांच के दौरान गिरीश तलरेजा और रतनलाल जैन के शुभम सोनी के साथ करोड़ों रुपयों का ट्रांसजेक्शन मिला था। सूत्रों के मुताबिक भोपाल ईडी आज तलरेजा को रायपुर ईडी को सौंपेगी। वहीं इसी मामले में आरोपी रतनलाल जैन अभी फरार बताया जा रहा है। 

एक अन्य आरोपी नीतीश दीवान की पेशी हुई थी

इधर छत्तीसगढ़ के चर्चित महादेव सट्टा ऐप मामले में आरोपी नीतीश दीवान को गुरुवार को कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान कोर्ट में ED की तरफ से वकील ने नीतीश दीवान की रिमांड को आगे बढ़ाने की सिफारिश करते हुए दलीलें पेश कीं। जिस पर कोर्ट ने आरोपी नीतीश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है।  


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch