June 24, 2026


मोर संगवारी योजना से वॉर्ड 39 के नागरिकों को मिली बड़ी राहत: पार्षद रवि सिन्हा की पहल पर एक ही छत के नीचे बने 100 से अधिक प्रमाण पत्र

गंजपारा स्कूल में लगे विशाल शिविर में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी व पटवारी, पार्षद रवि सिन्हा के प्रयासों से घर के पास ही सुलझी वॉर्डवासियों की समस्या

राजनंदगांव :- एक सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान वही होती है जो जनता की तकलीफों को समझे और शासन की योजनाओं का सीधा लाभ उनके घर के द्वार तक पहुंचाए। कुछ ऐसा ही उदाहरण पेश किया है वॉर्ड नंबर 39 के कर्मठ पार्षद श्री रवि सिन्हा (भैया) ने। मुख्यमंत्री की मंशानुरूप संचालित 'मोर संगवारी योजना' के तहत आज वॉर्ड नंबर 39 के गंजपारा स्कूल में एक विशाल शासकीय शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से वॉर्डवासियों को आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए दफ्तरों या पटवारी के चक्कर काटने की समस्या से हमेशा के लिए मुक्ति मिल गई।

प्रशासनिक अमला और जनप्रतिनिधि खुद रहे मुस्तैद

शिविर में 'मोर संगवारी योजना' के तहत आम जनता की सहूलियत के लिए राजस्व विभाग और नगर निगम का पूरा अमला मौके पर मौजूद रहा। शिविर में मुख्य रूप से पटवारी लोकेश देवांगन, नगर निगम से राकेश साहू एवं आशीष वत्सल्य स्वयं उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर ही सजगता से आवेदनों की जांच की और ऑन-द-स्पॉट प्रक्रियाओं को पूरा किया, जिससे लगभग 100 से अधिक नागरिकों के आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बेहद पारदर्शी और आसान तरीके से तैयार किए गए।

जनता की सेवा ही सर्वोपरि: रवि सिन्हा*l

इस सराहनीय पहल पर पार्षद रवि सिन्हा ने कहा, "वॉर्ड की जनता का हित और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण ही मेरा पहला कर्तव्य है। अक्सर छात्र-छात्राओं और परिजनों को एक अदद प्रमाण पत्र के लिए दफ्तरों की लंबी दौड़ लगानी पड़ती थी, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता था। 'मोर संगवारी योजना' के माध्यम से प्रशासन को सीधे जनता के द्वार (गंजपारा स्कूल) पर लाकर खड़ा किया गया है, ताकि हर पात्र व्यक्ति को घर बैठे अधिकार मिल सके।"

वरिष्ठ जनों और युवाओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

शिविर को सफल बनाने में वरिष्ठ कार्यकर्ता रितेश देवांगन, युवा साथी मनोज धीवर और संदीप निर्मलकर सहित वॉर्ड के प्रबुद्ध जनों ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर में बड़ी संख्या में माताएं, बहनें, युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहे। वॉर्ड के सोशल मीडिया प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि पार्षद रवि सिन्हा और प्रशासनिक टीम के इस बेहतरीन समन्वय के कारण ही आज सैकड़ों परिवारों को दलालों और दफ्तरों की भाग-दौड़ से आजादी मिली है। वॉर्डवासियों ने पार्षद रवि सिन्हा की इस जनहितैषी कार्यशैली और संवेदनशीलता की मुक्त कंठ से सराहना की।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch