June 25, 2026


किरन्दुल गजराज कैम्प स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन

किरन्दुल।शासन की मंशानुरूप किरन्दुल गजराज कैम्प स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय कोड़ेनार क्रमांक 01 में गुरुवार  शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया।जिसमें वार्ड पार्षद देवकी ठाकुर,बाला राम साहू,उदे राम साहू,पालक-गण की उपस्थिति में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।प्रवेश उत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में संकुल समन्वयक किरन्दुल - शंकर चौधरी,स्कूल के प्रधान पाठक,थैलेश कुमार ठाकुर,शिक्षिका पुष्पा साहू,आरती सिंह का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर नवप्रवेशी बच्चों को तिलक रोली लगाकर स्वागत किया गया साथ ही बच्चों को स्कूल यूनिफार्म एवम पुस्तक वितरित किया गया।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch