March 09, 2026


किरंदुल में मंडल प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, सात सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला मार्गदर्शन

किरंदुल।भारतीय जनता पार्टी मंडल किरंदुल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत आयोजित मंडल प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।किरंदुल स्थित जैन भवन में सोमवार  आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी की विचारधारा, कार्य पद्धति, संगठन विस्तार और आधुनिक तकनीक जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।सात अलग अलग सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता और जिला संयोजक सत्यजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में वक्ताओं की सूची तय की गई थी।प्रशिक्षण सत्रों में वक्ता पायल गुप्ता ने सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के क्रियान्वयन पर जानकारी दी। ओजस्वी मंडावी ने कार्य विस्तार, रामू नेताम ने कार्य पद्धति, राजमन बघेल ने वैचारिक अधिष्ठान तथा कमला विनय नाग ने पार्टी के इतिहास और विकास पर अपने विचार रखे। वही संतोष गुप्ता ने सोशल मीडिया और एआई के उपयोग पर जानकारी दी तथा राजेश कश्यप ने बूथ प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।

प्रशिक्षण में बदलते दौर के साथ तकनीक के उपयोग पर भी विशेष जोर दिया गया। सोशल मीडिया, नमो ऐप, सरल ऐप और एआई के प्रभावी उपयोग के साथ ही ‘मन की बात’ और टिफिन बैठक जैसे बूथ स्तरीय कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी, महामंत्री विक्रम नाहक और मोहित धवन ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में मंडल, जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन  संजीव दास ने किया। इस दौरान भाजपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch