January 20, 2024


छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली कई ट्रेनें फिर हुई रद्द

रायपुर :  छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली ट्रेनों के रद्द होने को सिलसिला लगातार जारी है। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच फिर से आधा दर्जन ट्रेनांे को रद्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, रायगढ़ किरोड़ीमल स्टेशनों के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते चार ट्रेनों को निरस्त किया गया है। वही रैक के अभाव में दो पैसेंजर ट्रेनों को भी निरस्त किया गया है।

रद्द होने वाली गाडियांः –

  • 23 जनवरी 2024 से 25 जनवरी 2024 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
  • 22 जनवरी 2024 से 24 जनवरी 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली गाडी संख्या 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
  • 23 जनवरी 2024 से 25 जनवरी 2024 तक रायगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
  • वही रैक के अभाव में 21 जनवरी 2024 से 4 फरवरी 2024 तक गाड़ी संख्या 18237 कोरबादृ अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।
  • 21 जनवरी से 4 फरवरी तक गाड़ी संख्या 08210 बिलासपुरदृ कोरबा पैसेंजर स्पेशल भी रद्द रहेगी।

रास्ते में समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ी

23 जनवरी 2024 से 25 जनवरी 2024 तक गोंदिया से चलने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।

इसी प्रकार 23 जनवरी 2024 से 25 जनवरी 2024 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch