किरन्दुल : अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर पर सोमवार लौहनगरी किरन्दुल राघव मंदिर में सुंदरकांड सामुहिक पाठ का आयोजन किया गया।जिसमें दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी भी सम्मिलित होकर श्री राम सीता की पूजा अर्चना कर प्रभु रामचंद्र जी का आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर विधायक ने मंदिर परिसर में बेल के पौधे का रोपण भी किया।बता दें किरन्दुल में श्रीरामलला के स्वागत में 19 जनवरी से ही विविध आयोजन किए जा रहें हैं जिसमें हज़ारों श्रद्धालु मौके पर पहुंच रहें हैं।