April 29, 2026


विधायक हर्षिता ने डोंगरगढ़ घुमका की समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

डोंगरगढ़ :- क्षेत्र की विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ कलेक्टर से मुलाकात कर डोंगरगढ़ और घुमका के ग्रामीण क्षेत्रों की ज्वलंत समस्याओं का समाधान कराने हेतु ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में विधायक बघेल ने मुख्य रूप से विकास कार्यों की धीमी गति और आम जनता को हो रही परेशानियों पर ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत घुमका में गहराते जल संकट को देखते हुए पीने के पानी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा घुमका में बिजली की समस्या को तत्काल दुरुस्त करने और घुमका से गोपालपुर मार्ग की 4 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण कर दुर्घटनाओं को रोका जाए।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि घुमका सोसायटी में खाद्य वितरण और नगद लेनदेन प्रतिदिन नियमित रूप से संचालित किए जाएं, ताकि किसानों में आक्रोश न पैदा हो। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 'जीवन दीप समिति' के गठन की अनदेखी से व्यवस्थाएं चरमरा रही हैं, जिससे मरीजों को भारी असुविधा हो रही है।

विधायक हर्षिता ने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो आगामी कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर फूलमती वर्मा, खेमचंद पप्पू वर्मा, पीयूष दुबे, प्रहलाद यादव, जय कुमार, छन्नू आदिल, दौलत देवांगन, एकांत दुबे, दानी वर्मा, ओमकार वर्मा, लोचन निर्मलकर, शशि कला वर्मा, केशव सेन, मेघा वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch