June 25, 2026


निर्जला एकादशी पर नपा उपाध्यक्ष भुवनेश्वरी यादव ने किया शरबत वितरण


सुकमा // निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती भुवनेश्वरी यादव द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वार्ड क्रमांक 11 गायत्री माता वार्ड स्थित सहकारिता बैंक के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों, राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को शीतल शरबत वितरित किया गया।

श्रीमती यादव ने कहा कि निर्जला एकादशी का पर्व सेवा, दान एवं मानव कल्याण का संदेश देता है। इसी भावना के साथ लोगों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से शरबत वितरण किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के जिला महामंत्री विश्वराज सिँह चौहान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनु जाती मोर्चा राजकुमार श्रीवाने ललित गाँधी भाजपा पदाधिकारी, समाजसेवी, वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित जनों ने इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता एवं सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

इस दौरान सभी ने निर्जला एकादशी के धार्मिक महत्व पर चर्चा करते हुए समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch