April 10, 2026


मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में नपा अध्यक्ष डोंगरे ने टेका मत्था

डोंगरगढ़ :- इंदिरा नगर वार्ड नंबर 5 में नवनिर्मित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे ने अपने पूरे परिवार के साथ संध्या आरती की और वार्डवासियों के मंगलकामना की।

ज्ञात हो कि अध्यक्ष बनने के बाद रमन डोंगरे ने इंदिरा नगर में वार्डवासियों की मांग पर यह मंदिर बनवाया था। मंदिर निर्माण से वार्डवासियों में आभार और भावुकता का भाव देखा गया।

अध्यक्ष रमन डोंगरे के साथ भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी शुभम परिहार और सुनीता बोस भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वार्डवासियों ने मिलकर अध्यक्ष को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch