राजनांदगाव :- पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में, यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा शहर के पुराना रेस्ट हाउस रोड, रेलवे स्टेशन रोड, पोस्ट ऑफिस चौक से गुरुनानक चौक तक सर्विस रोड, जय स्तंभ चौक, मानव मंदिर चौक फ़ौव्वारा चौक, गुड़ाखू लाइन मे नो पार्किंग एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान निम्नानुसार प्रकरण दर्ज किए गए—
शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्यवाही
ओवर स्पीड वाहनों पर – 08 प्रकरण
रेड सिग्नल जंप – 20 प्रकरण
दुपहिया वाहन में तीन सवारी – 17 प्रकरण
नो पार्किंग में खड़े वाहन – 12 प्रकरण
चारपहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट – 04 प्रकरण
बिना लाइसेंस वाहन चलाना – 02 प्रकरण
वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग – 01 प्रकरण
मौके पर वाहन के कागजात प्रस्तुत न करने पर – 23 प्रकरण
अन्य यातायात नियम उल्लंघन – 13 प्रकरण
इस प्रकार कुल 104 वाहन चालकों से ₹38,500/- का जुर्माना वसूला गया। शराब सेवन करवाहन चलाने वाले वाहन चालकों को माननीय न्यायालय पेश किया जाता है
यातायात पुलिस द्वारा यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। सभी वाहन चालकों से अपील है कि ओवर स्पीड, दुपहिया वाहन में तीन सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाने जैसे उल्लंघनों से बचें तथा यातायात नियमों का पालन करें।
दुर्घटनाओं से बचें, सुरक्षित रहें एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में यातायात पुलिस का सहयोग करें।