April 21, 2024


सर्चिंग से लौट रहे जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, एक नक्सली ढेर..

रायपुर : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। यह घटना भैरमगढ़ के केशकुतुल इलाके में हुई है। इस घटना में एक नक्सली को मार गिराया है।  घटना स्थल से भारी मात्रा में हथियार और नक्सलियों के उपयोग में आने वाला सामग्री बरामद किया गया है।  लोकसभा चुनाव के बीच नक्सलियों द्वारा आये दिन घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।  नेताओं को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।  इसी बीच सुरक्षबलों द्वारा इलाके में सघन सर्चिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।   

जानकारी के अनुसार सर्चिंग से जवान वापस लौट रहे थे इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर धावा बोल दिया। नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों पर लगातार फायरिंग की जा रही थी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया और मौके से कई हथियार भी मिले हैं।   


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch