दंतेवाड़ा: भारत सरकार नई दिल्ली के आदेशानुसार पूरे भारत वर्ष में प्रतिवर्ष सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जाता है, जिसके अनुसार इस वर्ष भी दिनांक 15.01.2024 से 15.02.2024 तक “34 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.के. बर्मन के निर्देशानुसार और उप पुलिस अधीक्षक श्री के.के. चन्द्राकर के नेतृत्व में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद््देश्य से सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत यातायात पुलिस के द्वारा लगातार यातयात नियमों के प्रति जागरूकता के साथ ही यातायात नियमों के पालन हेतु प्रचार-प्रसार व समझाईश कार्यक्रम चलाया गया। इस तारतम्य में जिल के एन.सी.सी. कैडेट/स्काउड गाईड को हाई स्कूल परेड ग्राउंड में यातायात स्लोगन/यातायात के दौरान सामान्य कर्तव्यों के बारे में बताते हुये, सड़क सुरक्षा से संबंधीत जानकारी दी गई।
दो पहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चालन के दौरान सीट बेल्ट अनिर्वाय रूप से लगाने की अपील कि गयी। इस दौरान यातायात प्रभारी (रक्षित निरीक्षक) श्री सुशील नौटियाल ने छात्रों को गुड सेमेरिटन के बारे में बताते हुये कहा कि सड़क पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर हमें हमेशा उनका सहयोग कर तत्काल 100/108 नंबर पर कॉल कर इस की सूचना देनी चाहिये ताकि समय रहते घायल की जान बचाई जा सके चूकिं इस प्रकार की दुर्घटना किसी भी व्यक्ति के साथ घटित हो सकती है। इस मौके पर यातायात शाखा के स.उ.नि. जितेन्द्र त्रिपाठी यातायात का अन्य बल व बडी संख्या में एन.सी.सी./स्काउड गाईड मौजूद रहे।