January 23, 2024


डीएवी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई

किरन्दुल  : डी ए वी पब्लिक स्कूल किरंदुल  में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य पी एल वर्मा एवं शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं विभिन्न शिक्षकों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजादी की लड़ाई में उनके द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया एवं बच्चों को उनके उनसे प्रेरणा लेकर देश के विकास में अपने अहम योगदान देने का आह्वान किया गया उपरोक्त अवसर पर सुभाष चंद्र बोस जी के नारों से - तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, दिल्ली चलो, जय हिंद के नारों से पूरा सभागार गूंज उठा और उन्हें नमन किया गया ।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch