October 16, 2026


रेलवे में सफर करने वालों की संख्या बढ़ी टिकट से जुटाए 35 करोड़

एक महीने में 25 लाख यात्रियों ने किया सफर, टिकट जांच में 1.35 करोड़ रुपये वसूले माल ढुलाई से 127.56 करोड़ रुपये की आय

राजनांदगांव: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने सितंबर 2026 में यात्री यातायात और माल ढुलाई के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया। इस दौरान लगभग 25 लाख यात्रियों ने रेल यात्रा की, जिससे मंडल को 34 करोड़ रुपये की आय हुई। सितंबर 2025 की तुलना में यात्री आय में 41.55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, माल ढुलाई से मंडल को 127.56 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

मंडल में सितंबर के दौरान कुल 1.53 मिलियन टन माल की ढुलाई की गई। वहीं, पार्सल लदान 1,743 टन रहा, जिससे 29.19 लाख रुपये की आय हुई। गैर-किराया राजस्व के रूप में 22.29 लाख रुपये और खानपान सेवाओं से 18.77 लाख रुपये अर्जित किए गए।

ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों में बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने और बिना बुक कराए सामान ले जाने के कुल 24,827 मामले दर्ज किए गए। इनसे 1.35 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। रेल परिसर में धूम्रपान करने के 41 मामलों में 82 हजार रुपये और गंदगी फैलाने के 15 मामलों में 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch