छुरिया : विगत 15-20 वर्षों से छुरिया नगर मे सभी धर्मों के लोग मिलकर राम चरित मानस का प्रयोग रखते है, यह आयोजन क्षेत्र ही नहीं जिले मे चर्चित है, और ऐसे समय मे जब देश मे कुछ तत्व धार्मिक अस्थिरता का माहौल पैदा करने मे लगे हुए है, तब छुरिया नगर मे सुभाष यादव, सतवंत सिह भाटिया ,प्रकाश गुप्ता ,अमीर खान, रोमी भाटिया, जोधी लाल साहू राधेठाकुर जैसे अनेक समाज के लोग मिलकर ऐसे धार्मिक आयोजन को सफलतापूर्वक अंजाम देना प्रदेश मे ही नहीं देश के अन्दर भाईचारा का एक अच्छा संदेश व मिशाल है, आज छुरिया नगर मे रामायण प्रतियोगिता के पूर्व जगराता का प्रोग्राम रखा गया था इस कार्यक्रम मे खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, पूर्व विधायक प्रकाश यादव ,सतवंत सिह भाटिया ,सुरेन्द्र भाटिया ,रविंद्र वैष्णव ,श्रीमती किरण वैष्णव , श्रीमती सीमा यादव ,श्रीमती सरला गुप्ता, अतिथि रुप मे मौजूद रहे, कार्यक्रम मे अपने विचार रखते हुए पूर्व विधायक प्रकाश यादव ने कहा छुरिया नगर मे रामयण मंडली के संयोजको द्वारा विगत बीस वर्षों से रामचरित मानस का आयोजन को जीस तरह से सफलतापूर्वक कराया जा रहा है, वह काबिले तारीफ है,यादव ने इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए आगे कहा इस आयोजन समिति मे हिन्दू मुस्लिम सिख सभी धर्म के लोग है, जो मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बना रहे है, जो देश मे एक मिशाल है, कार्यक्रम मे नगर व क्षेत्र से बड़ी सख्या मे पहुंच कर लोग इस आयोजन धार्मिक मय बना दिया ।