May 16, 2026


आतंकवाद नहीं रुका तो अंजाम भुगतेगा पाकिस्तान, जनरल उपेंद्र द्विवेदी का बड़ा बयान

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर को एक साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में एक कार्यक्रम के दौरान भारत के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को कहा कि अगर इस्लामाबाद आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ गतिविधियां जारी रखता है, तो उसे ''यह तय करना होगा कि वह भूगोल का हिस्सा बने रहना चाहता है या इतिहास का।''

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

दरअसल, जनरल उपेंद्र द्विवेदी दिल्ली स्थित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां उनसे पूछा गया कि यदि पिछले साल के 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी परिस्थितियां फिर उत्पन्न होती हैं, तो भारतीय सेना की प्रतिक्रिया क्या होगी? इस सवाल का जवाब देते हुए सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, ''यदि आपने मुझे पहले सुना है, तो मैंने यही कहा है कि पाकिस्तान, अगर वह आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ काम करना जारी रखता है, तो उसे तय करना होगा कि वह भूगोल का हिस्सा रहना चाहता है या इतिहास का।''

ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे

कार्यक्रम के दौरान जनरल उपेंद्र द्विवेदी का यह बयान भारत की सेना की ओर से शुरू किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के एक साल पूरे होने के कुछ ही दिनों बाद आया है। जनरल उपेंद्र द्विवेदी का यह जवाब पाकिस्तान के लिए स्पष्ट चेतावनी मानी जा रही है। उपेंद्र द्विवेदी ने एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को स्पष्ट कर दिया है। 

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को चटाई धूल

बता दें कि पिछले साल 6-7 मई की दरमियानी रात को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के द्वारा पोषित आतंकी ठिकानों पर हमले किए थे। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। यह ऑपरेशन पहलगाम में पर्यटकों के ऊपर हुए बर्बर आतंकी हमले के जवाब में किया गया था। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch