June 17, 2025


पपीते से आएगा चेहरे पर बेदाग निखार, इन 5 तरीकों से बनाएं इससे DIY नेचुरल फेस पैक्स

पपीता स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पैपेन एंजाइम, विटामिन-ए, सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ये सभी स्किन की कई परेशानियों को दूर करके चेहरे को निखरा हुआ और चमकदार बनाते हैं। पपीता स्किन के डेड सेल्स हटाने, सन डैमेज से बचाने और डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद करता है। इसलिए चेहरे पर पपीते से बने फेस पैक्स (Papaya Face Packs) लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानें पपीते से बनने वाले 5 फेस पैक्स।

पपीते से बनने वाले 5 फेस पैक्स
पपीता और शहद फेस पैक
पपीते और शहद का फेस पैक स्किन को मॉइश्चराइज करता है और ड्राईनेस को दूर करता है। इस फेस पैक से स्किन के डेड सेल्स भी साफ होते हैं, जिससे चेहरा निखरा हुआ लगता है।

कैसे बनाएं?

पपीते के पल्प को अच्छी तरह मैश करके उसमें शहद मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।

पपीता और दही फेस पैक
 

पपीते और दही से बना फेस पैक स्किन के डेड सेल्स साफ करता है और चेहरे की रंगत निखारता है। इस फेस पैक से स्किन का एक्स्ट्रा ऑयल भी कम होता है, जिससे एक्ने की समस्या कम होती है।

कैसे बनाएं?

पपीते के पल्प में दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

पपीता और हल्दी फेस पैक

पपीते और हल्दी से बना फेस पैक चेहरे की सूजन और एक्ने को कम करने में मदद करता है। दरअसल, इस फेस पैक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसलिए इस फेस पैक को लगाने से स्किन पर ग्लो आता है और पिपंल्स कम होते हैं।

कैसे बनाएं?

पपीते के पल्प में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

पपीता और बेसन फेस पैक

पपीते और बेसन से बना फेस पैक स्किन के पोर्स में जमा गंदगी को साफ करता है। इससे स्किन का एक्स्ट्रा ऑयल भी साफ होता है, जिससे एक्ने की समस्या कम होती है। यह फेस पैक स्किन के डेड सेल्स को हटाकर त्वचा को मुलायम बनाता है।
कैसे बनाएं?

पपीते और बेसन को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें, फिर हल्के हाथों से स्क्रब करके धो लें।

पपीता और एलोवेरा फेस पैक

पपीता और एलोवेरा से बना फेस पैक सूजन को कम करके, स्किन को शांत करता है। इससे सनबर्न और स्किन ड्राईनेस की समस्या कम होती है। इस फेस पैक से चेहरे का ग्लो भी बढ़ता है।

कैसे बनाएं?

दोनों चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch