July 20, 2025


कद्दू की इस किस्म को लगाएं बंपर पैदावार पाएं

कद्दू की ये किस्म की खेती किसानों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है इसकी खेती से बहुत अधिक उपज प्राप्त होती है तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।

कद्दू की खेती के लिए उन्नत किस्म के बीजों का चयन करना बहुत जरुरी काम होता है आज हम आपको कद्दू की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो जल्दी तैयार होती है और अधिक उपज देती है। ये किस्म कई रोगों और कीटों के प्रतिरोधी भी होती है। इस किस्म के फल 20-25 सेमी लंबे, गहरे रंग के और हल्की धारियों वाले होते हैं। आप इसकी खेती से बहुत अच्छा मुनाफा कमा सकते है हम बात कर रहे है कद्दू की पूसा अलंकार किस्म की खेती की ये कद्दू की एक उन्नत संकर किस्म है। ये किस्म चप्पन कद्दू के अंतर्गत आती है। 

कैसे करें खेती

अगर आप कद्दू की पूसा अलंकार किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से समझना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। कद्दू की पूसा अलंकार किस्म की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। इसकी खेती के लिए पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। बीज बोने से पहले क्यारियों को 80 सेमी की दूरी पर बनाएं और एक स्थान पर 2-3 बीज बोएं। बुवाई के बाद कद्दू की पूसा अलंकार किस्म की फसल करीब 90-100 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।

कितनी होगी उपज

अगर आप कद्दू की पूसा अलंकार किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त उत्पादन देखने को मिलेगा एक हेक्टेयर में कद्दू की पूसा अलंकार किस्म की खेती करने से करीब 20-25 टन की पैदावार होती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए का शानदार मुनाफा कमा सकते है ये कद्दू की एक उच्च पैदावार देने वाली किस्म है।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch