May 20, 2022


सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस पहुंचने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दी गई 21 तोपों की सलामी

किंग्सटाउन। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो कैरेबियाई दौरे के दूसरे चरण में सेंट विंसेंट एंड ग्रेनाडाइन्स पहुंचे। कोविंद के बुधवार को अर्गिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के प्रधान मंत्री राल्फ गोंजाल्विस और गवर्नर जनरल डेम सुसान डौगन ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर और 21 तोपों की सलामी दी गई।

राष्ट्रपति कोविंद अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ यहां पहुंचे। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस की पहली यात्रा है। राष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट किया, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस की राजधानी किंग्सटाउन पहुंचे। हवाई अड्डे पर गवर्नर जनरल डेम सुसान डोगन ने उनका स्वागत किया। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की सेंट विंसेंट की पहली यात्रा है। 

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सेंट विंसेंट एंड ग्रेनाडाइन्स भारत का एक महत्वपूर्ण भागीदार है और दोनों देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य हैं। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति कोविंद ने अपने जमैका के समकक्ष, गवर्नर-जनरल पैट्रिक एलन द्वारा आयोजित एक भोज में भी भाग लिया।

Also Readकिंग्स्टन में स्थापित किया गया भारत-जमैका मैत्री उद्यान, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया उद्घाटन


Advertisement

Tranding News

Get In Touch