January 23, 2024


छत्तीसगढ़ के सात जिलों से गुजरेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा, कांग्रेस ने की कोआर्डिनेटरों की नियुक्ति

रायपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी(एआइसीसी) ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए कोआर्डिनेटरों की नियुक्ति की है। यह नियक्ति उन राज्यों के लिए की गई है, जहां से राहुल गांधी की न्याय यात्रा गुजरेगी। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में धीरज गुर्जर और उषा नायडू को कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है, जो कि छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी से समन्वय करेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल की यात्रा 18 फरवरी के आसपास छत्तीसगढ़ पहुंच सकती है, जो प्रदेश के रायगढ़ से राज्य में प्रवेश करेगी। यात्रा छत्तीसगढ़ के सात जिलों में कुल 536 किलोमीटर दूरी तय करेगी। संभावना जताई जा रही है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायगढ़, अंबिकापुर, सक्ती, जांजगीर चांपा, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर जिले से होकर गुजर सकती है। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी हसदेव अरण्य के प्रभावितों से भी मुलाकात कर सकते हैं।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch