March 05, 2024


रामलला दर्शन : सीएम साय ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, भगवान राम के जयकारे के साथ निकली ट्रेन

रायपुर :  श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाली ट्रेन को सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मंत्री रामविचार नेताम और दयालदास बघेल मौजूद रहे। दरअसल, आस्था स्पेशल ट्रेन में जाने के लिए छत्तीसगढ़ से 850 यात्री रवाना हुए हैं। भगवान राम के जयकारे के साथ यह ट्रेन रवाना हुई है। 

बता दें, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पहले यात्रियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी है। इस दौरान रायपुर रेलवे स्टेशन पर मंत्री रामविचार नेताम, दयालदास बघेल और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मौजूद रहे। वहीं श्री रामलला के दर्शन के लिए 850 श्रद्धालु अयोध्या के लिए निकल गए हैं। 


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch