January 20, 2024


पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा प्रभु श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा पर भव्य आयोजन होंगे

राजनांदगांव  : सनातन धार्मिक परंपरा का लगातार पालन करने वाला सिंधी समाज आज 500 वर्षों के बाद प्रभु श्री राम के जन्म स्थान अयोध्या में भव्य मंदिर बनने पर हर्षित होकर गर्व का अनुभव कर रहा है इसलिए 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक मनाने के लिए राजनांदगांव में पूज्य सिंधी पंचायत हेमू कालानी नगर द्वारा अपनी कॉलोनी में दीपावली से भी बढ़कर तैयारी की जा रही हैं ।

आज हेमू कालानी चौक में आयोजित प्रेसवार्ता में पूज्य सिंधी पंचायत के वरिष्ठ सलाहकार आवतराम तेजवानी, घनश्यामदास गंगवानी,बक्शराम एवं अध्यक्ष मन्नूमल मोटलानी ने बताया कि समाज में विगत एक सप्ताह से कलश यात्रा के साथ अक्षत वितरण स्वयं समाज के अध्यक्ष, वरिष्ठ सलाहकार द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा है, इस अवसर पर आकर्षक सुमधुर भजन गाते हुए स्थानीय कलाकार चल रहे हैं।

 नयनभीराम सजावट देखने योग्य होगी

पूज्य सिंधी पंचायत के सदस्य पंकज जेठानी एवं पवन गणसानी ने बताया कि इस शुभ अवसर पर पूरी कॉलोनी में लाउडस्पीकर के माध्यम से तीन दिनों तक भजन चलाया जाएगा और प्रत्येक घरों को दीपावली की तरह सजाया जाएगा, रंगोली भी बनाई जाएगी एवं आतिशबाजी भी की जाएगी, साथ ही पूरी कॉलोनी को दुल्हन की तरह जगमग जगमग झालर से सजाया गया है। हेमू कॉलोनी उद्यान को भी आकर्षक सजावट देकर भव्यता प्रदान की गई है। सदस्य आसर जुमनानी ने सभी समाज के लोगों से अपनी अपनी दुकान शाम को बंद कर कार्यक्रम में उपस्थित का आवाहन किया है । 

अयोध्या का लाइव प्रसारण एवं महाआरती होगी आकर्षण का केंद्र

 पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मन्नूमल मोटलानी ने बताया कि 22 जनवरी को सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जो पूरे कॉलोनी में भ्रमण करेगी। शाम 5:00 बजे को वैदिक परंपरा के अनुसार हनुमान मंदिर गली नंबर 4 के सामने पवित्र यज्ञ शुरू होगा, तत्पश्चात हेमू कालानी चौक में रात्रि 8:30 बजे स्थानीय गायको द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम होगा और साथ ही भव्य स्टेज में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को दिखाया जाएगा, इस अवसर पर 5000 दीपों के साथ प्रभु श्री राम की महाआरती आकर्षण का केंद्र होगी।  संस्था के महासचिव अमर लालवानी ने बताया कि रात्रि 10 बजे समापन होगा तथा प्रसादी वितरण होगा।

 इस अवसर पर प्रमुख रूप से आयोजन समिति के पंकज जेठानी, प्रकाश वाधवानी, हरीश मोटलानी,नितिन बत्रा,रोहित माखीजा,विजय पर्याणी,कमलेश वादवा उपस्थित थे।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch