January 23, 2024


अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर बरेकल मैं निकाली गई शोभा यात्रा

 बसना  : अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की प्राण प्रतिष्ठा की गई पूरा हिंदुस्तान आज जय जय श्री राम तारों से गूंजायमान हो उठा है। पूरा देश भगवा रंग में सराबोर हो गया है वहीं बसा विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामों में मंदिरों में पूजा अर्चना कर अपने श्री राम जी का जब किया गया। ग्राम बरेकल मैं गांव के नागरिकों के भगवान श्री राम जी भव्य शोभा यात्रा निकल गई और प्रातः से ही पूजन हवन के साथ राम कथा का संगीतमय आयोजन किया गया था। शोभा यात्रा में युवाओं बच्चे बूढ़े माताएं के द्वारा जय श्री राम जी की जय घोष बरबस आकर्षित कर रहा था। शोभा यात्रा में भगवान श्री राम की झांकी का गांव के माता बहनों ने आरती उतार कर पुष्प अर्पित किया।

सभी घरों के सामने कलश दीपक से शोभायात्रा का पूजन स्वागत किया गया। पूरा गांव आज राममय हो गया है प्रभु श्री राम जी की इस पूजन में ग्राम के सरपंच सचिव भी श्री राम जी के यज्ञ में शामिल होकर पूजा अर्चना कर अपने क्षेत्र ग्राम के खुशहाली की कामना की। उक्त अवसर पर ग्राम पटेल नारायण परेश्वर त्रिभुवन परमेश्वर राम प्रसाद परेश्वर दुर्योधन परेश्वर कन्हैयालाल परेश्वर खेमराज साहू श्रीपति साहू दयाराम सिदार दीपक पटेल ग्राम कोटवार परस चौहान के साथ ग्राम के महिला समुह का विशेष सहयोग रहा।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch