राजनांदगांव :- दिनांक 16.08.2026 को प्रार्थियां थाना में आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि 08.09.2026 को इसके पति दोनों बच्चों को अपने साथ लेकर ढाबा चले जाने के बाद उसी समय पड़ोस में रहने वाला धरम निर्मलकर के द्वारा दुश्कर्म करना बतायी। कि रिपोर्ट पर आरोपी के खिलॉफ अप0क्र0 529/26 धारा 64, 332 (बी) बीएनएस पंजीबद्व कर घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
पुलिस कार्यवाही- प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर (रा0पु0से0) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री सत्यप्रकाश तिवारी (रा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृृत्व मे विवेचना के दौरान आरोपी धरम दास निर्मलकर पिता मुकुन्द निर्मलकर उम्र 37 साल निवासी कन्हारपुरी वार्ड नं. 34 आजाद चौक जिला राजनांदगांव की लागातार पतासाजी कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया। अपराध सबूत पाये जाने से मामलें में विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 18.09.2026 को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, सउनि0 नंदनी ठाकुर एवं थाना स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।